ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR NEWS : चलती पिकअप वैन में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय सिनेमा पुल के पास एक चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। इस हादसे में गनीमत रही कि चालक

 पिकअप में अचानक आग लग गई
पिकअप में अचानक आग लग गई
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय सिनेमा पुल के पास एक चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। इस हादसे में गनीमत रही कि चालक रोहित कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।


मिली जानकारी के अनुसार, यह पिकअप बेला से बेतिया की ओर जा रही थी। वाहन पर पेट्रोल पंप का सामान लदा हुआ था। जैसे ही पिकअप संजय सिनेमा पुल के पास पहुंची, अचानक उससे धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति को भांपते ही तुरंत गाड़ी से छलांग लगा दी। चंद ही पलों में आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।


आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन टीम समय पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान कुछ साहसी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जलती पिकअप से सामान उतारने का प्रयास करते रहे। हालांकि आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि ज्यादा सामान नहीं बचाया जा सका।


करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी पिकअप जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि चालक रोहित कुमार सुरक्षित बच निकले। उन्होंने जैसे ही धुआं और लपटें देखीं, तुरंत गाड़ी से कूदकर जान बचाई। उनकी सूझबूझ ने इस हादसे को बड़ा रूप लेने से रोक दिया।


घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से आग लगी होगी। हालांकि, सटीक कारण फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों में फायर ब्रिगेड की तत्परता बेहद जरूरी है। लेकिन विभाग की लेटलतीफी के कारण वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। लोगों ने मांग की कि प्रशासन ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करे और दमकल विभाग की गाड़ियों को हमेशा अलर्ट मोड पर रखा जाए।

संबंधित खबरें