ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनटीपीसी के प्रतिबंधित इलाके से एक युवक का खून से सना शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना को लेकर हादसे और हत्या, दोनों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम...

NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवक का खून से सना मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र एस डाईक लैगून-1 की झाड़ियों से बुधवार को एक युवक का खून से सना शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कोठिया गांव निवासी शंभू सहनी के रूप में हुई है. वह ट्रैक्टर पर छाई ढुलाई का मजदूरी का काम करता था.


झाड़ियों के बीच शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.


ग्रामीणों के अनुसार, लैगून-1 में छाई के उठाव पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद आरोप है कि कुछ छाई माफिया रात के समय चोरी-छिपे छाई की कटाई करवाते हैं. बताया जा रहा है कि शंभू सहनी भी मजदूरी के लिए वहां जाता था. आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात भी वह प्रतिबंधित क्षेत्र में छाई काटने के लिए गया होगा.


इसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ या किसी विवाद के बाद उसकी हत्या की गई, इसको लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं, जिसके कारण हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने से पहले घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है.


अज्ञात वाहन की चपेट में आने की भी आशंका

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में काम करने के दौरान शंभू किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया होगा. वहीं सिर पर चोट लगने की बात सामने आने के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों तथा मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शंभू आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हादसे में हुई या फिर उसके साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया.


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.