ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

MUZAFFARPUR NEWS: बेलगाम पिकअप वैन ने दो लोगों को रौंदा, बेटे की मौत पिता की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाप-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना

MUZAFFARPUR NEWS: बेलगाम पिकअप वैन ने दो लोगों को रौंदा, बेटे की मौत पिता की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाप-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच की है जहां बेनीबाद थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाप-बेटे को ठोकर मार दी। 


आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए गायघाट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भटगामा निवासी शिबु पासवान के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई हैं। घटना में पिता शिबू पासवान की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि बाप बेटा आइसक्रीम बेचने का काम करते थे। अनियंत्रित पिकअप वैन ने दोनों को एक साथ टक्कर मारी। जिसके बाद  अनियंत्रित होकर पिकअप वैन सड़क किनारे पलट गया। वही घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बाप-बेटे आइसक्रीम बेचने जा रहा था। जिसे बेलगाम पिकप वैन ने टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स