ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

कुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

मुजफ्फरपुर के नए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण कर विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।

बिहार न्यूज
कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण कर गिनाईं प्राथमिकताएं
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

MUZAFFARPUR: नव पदस्थापित जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सोमवार पूर्वाह्न समाहरणालय पहुंचकर जिले के नये जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से प्रभार लिया। पदभार ग्रहण के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं और नये जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।


प्रभार ग्रहण के बाद आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अपने-अपने विभागों के कार्यों और दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से मिले, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ कार्य करें।


मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती जिलाधिकारी द्वारा जिले में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य किये गये हैं। उन कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा  सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। 


उन्होंने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून का राज कायम रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से एईएस एवं जेई जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रशासन की सजगता बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AES/JE की नियमित समीक्षा और निगरानी जारी रहेगी तथा मरीजों को त्वरित, सुगम और प्रभावी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ‘जीरो डेथ’ के लक्ष्य को कायम रखने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।


पदभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी कुमार गौरव ने प्रमंडलीय आयुक्त तिरहुत गिरिवर दयाल सिंह से भी औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई तथा जिले के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, प्रभार सौंपने के बाद निवर्तमान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने लगभग दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जिले में लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण पर्व—लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराये गये। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपादित किया, जिसकी व्यापक सराहना हुई।


उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिले ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा का भी सफलतापूर्वक सामना किया। माननीय जनप्रतिनिधियों, सम्मानित आम जनता के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए गए, जिससे प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।


निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि पारु औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए लगभग 700 एकड़ भूमि अधिग्रहण की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। यह परियोजना आने वाले समय में जिले के औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


उन्होंने बहुप्रतीक्षित चंदवारा पुल परियोजना की प्रगति का भी जिक्र किया। सेन ने बताया कि पुल के एप्रोच पथ का निर्माण कराया गया है तथा दूसरे चरण के अंतर्गत फेज दो के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त पारु क्षेत्र में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पुल निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


अपने कार्यकाल को याद करते हुए सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि जिले में विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों के सफल क्रियान्वयन में आम जनता, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर की जनता का स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।कुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्पकुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्पकुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कुमार गौरव ने संभाली मुजफ्फरपुर डीएम की जिम्मेदारी, जनकल्याण योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प

टैग्स