ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जा रही डेमू ट्रेन का संचालन बाधित, तार टूटने से बीच में रुकी

Bihar News: बिहार में मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली 15215 डेमू सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद कांटी और कपरपूरा के बीच तार टूटने की वजह से अचानक रुक गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार में मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज जाने वाली 15215 डेमू सवारी गाड़ी मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद कांटी और कपरपूरा के बीच तार टूटने की वजह से अचानक रुक गई। इस कारण ट्रेन परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रेलवे विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक गाड़ी सुचारू रूप से चल नहीं पाई है।


ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि तेज गर्मी में इस खड़ी हुई ट्रेन में फंसे रहने से वे काफी परेशान हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेचैन हैं। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस राहत या व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।


रेलवे तकनीकी टीम घटना स्थल पर पहुंचकर तार की मरम्मत में जुटी हुई है और जल्द ही परिचालन को पुनः शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ठंडा पानी और अन्य प्राथमिक जरूरतों का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर अन्य ट्रेनों के संचालन में भी देरी हो रही है, जिससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया है।