ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

MUZAFFARPUR: नौकरी जाने से परेशान एक व्यक्ति ने उठा लिया बड़ा कदम, गंडक नदी के किनारे सुसाइड नोट के साथ मिला शव

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अधेड़ का शव मिला। नौकरी जाने के बाद डिप्रेशन में चल रहे संजय ने नदी में डूबकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी किनारे एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस पुलिस को दी और देखते ही देखते लोगो की भीड़ नदी किनारे इकट्ठा हो गयी। बताया जाता है कि वह नौकरी जाने के बाद से लगातार डिप्रेशन में थे और आज उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। 


बड़े भाई की खोज में निकला था छोटा भाई 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बॉडीगार्ड के समीप अभेद व्यक्ति का सब बरामद होने के बाद मौके पर जुटी थी भारी भीड़।  इस दौरान राजेश भी अपने बड़े भाई संजय को ढूंढते हुए जा रहा था भीड़ देखकर रुका और जाकर देखा तो वह मृतक उसका बड़ा भाई संजय ही था। 


भाई ने बताई आपबीती 

मृतक संजय मूल रूप से नगर थाना क्षेत्र के सरैयागंज न्यू मार्केट का रहने वाला था दो भाइयों में सबसे बड़ा था संजय बीते करीब 1 वर्ष से उसकी नौकरी चली गई थी प्राइवेट काम करता था इसके बाद से वह लगातार डिप्रेशन में चल रहा था। मृतक के छोटे भाई राजेश ने कहा कि प्रतिदिन की तरह घर में रहता था लेकिन आज अचानक सेविंग करने के बहाने मोबाइल भी छोड़कर निकल गया था। 


पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

डिप्रेशन में नदी में डूब कर सुसाइड करने वाला संजय एक वर्ष से परेशान चल रहा था नौकरी जाने के बाद डिप्रेशन में था उसके परिवार में दो छोटे-छोटे बच्चे थे और एक पत्नी थी उसका भाई राजेश ने बताया कि कैसे गुजर बसर होगा उन मासूम का भगवान मालिक है। 


पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी किया बरामद 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिकंदरपुर थाना पुलिस की टीम ने मृतक की पहचान होने के बाद जाट पर कल के क्रम में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया जिसमें मृतक संजय ने लिखा था अपने मन से मरने जा रहा हूं इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। 


मामले में पूछे जाने पर सिकंदरपुर थानेदार दुखी महतो ने कहा कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है । नदी में डूब कर मौत हुई है मौके से सुसाइड नोट भी मिला है । मृतक के भाई डिप्रेशन में रहने के बात बताएं हैं। सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स