ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर: नदी किनारे मिला तीन शव, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां नदी में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना गायघाट थानाक्षेत्र के केवटसा कटरा मोड़ चौक के पास बागमती नदी की है। तीन शव मिल

मुजफ्फरपुर: नदी किनारे मिला तीन शव, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां नदी में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना गायघाट थानाक्षेत्र के केवटसा कटरा मोड़ चौक के पास बागमती नदी की है। तीन शव मिलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गायघाट थाना और बेनीबाद ओपी पुलिस को इसकी  सूचना दी। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ तीनो शव नदी के पानी में बह कर आया है। शव को देखकर लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं। महिला और एक बच्ची का शव नारियल के रस्सी से बंधा था। साथ ही बगल में एक पुरुष का भी शव था। शव को देखकर पता चलता है कि महिला की उम्र 25 साल के आसपास है, बच्ची 9 साल की है, जबकि पुरुष की उम्र करीब 30 साल होगी। 





फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ये साफ़ हो पायेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या है। बताया जा रहा है कि तीनो एक ही परिवार के लोग हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता