ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

चलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बस

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में देर रात चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ और समय पर राहत-बचाव से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद बस पूरी तरह जलकर...

चलती बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे; देखते ही देखते धू-धू कर जल गई पूरी बस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर रात चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई. घटना एएन-27 पर बरजी ओवरब्रिज के पास की है, जहां करीब रात 12 बजे मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जा रही बस में आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. चालक ने समय रहते बस रोक दी, जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.


जानकारी के अनुसार, बस बरजी ओवरब्रिज से गुजर रही थी. इसी दौरान बस में अचानक आग की लपटें उठने लगीं. शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग तेजी से फैलती देख चालक ने बिना देर किए बस को रोक दिया. इसके बाद बस में सवार यात्री आनन-फानन में नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे.


देखते ही देखते पूरी बस को आग ने घेरा

बस रुकने के कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते आग की लपटों ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में बस का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया.


घटना के दौरान ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की.


सूचना मिलते ही पहुंची अग्निशमन टीम

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अमृता कुमारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया. अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


घटना में राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.


प्रारंभिक जांच में बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. संबंधित टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.


समय रहते चालक द्वारा बस रोकने और यात्रियों को बाहर निकालने के कारण बड़ा हादसा टल गया. आग लगने से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए.