ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मुजफ्फरपुर में शराबी ने दिखाया पुलिस को आइना, शराब की बोतल लेकर पहुंच गया थाना

MUZAFFARPUR : शराब मुक्त बिहार के दावे कर रही बिहार पुलिस को मुजफ्फरपुर के एक शराबी ने आइना दिखा दिया. नशे में चूर व्यक्ति शराब की बोतल लेकर पुलिस थाना पहुंच गया. थाने में ड्यूटी प

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

MUZAFFARPUR : शराब मुक्त बिहार के दावे कर रही बिहार पुलिस को मुजफ्फरपुर के एक शराबी ने आइना दिखा दिया. नशे में चूर व्यक्ति शराब की बोतल लेकर पुलिस थाना पहुंच गया. थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ये नजारा देख कर हैरान रह गये. हालांकि बाद में शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने की घटना

मामला मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाने का है. शुक्रवार को एक व्यक्ति शराब की बोतल के साथ थाने पहुंच गया और वहां मौजूद पुलिस अधिकारी के मेज पर बोतल रख दिया. थाने में मौजूद ऑफिसर ऑन ड्यूटी जमादार लक्ष्मण राम शराब की बोतल देख कर हैरान रह गये. शराब की बोतल लेकर थाना पहुंचा व्यक्ति नशे में चूर था. उसने पुलिस से कहा कि उसे जेल जाना है.

थाने के ओडी ऑफिसर को पहले तो वह व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित लगा. लेकिन जब उससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि वह शराबी है और इस वक्त भी नशे में चूर था. नशे की हालत में ही वह कह रहा था कि पुलिस उसे जेल भेज थे. हैरान पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. 

पुलिस ने जब शराबी से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब की बोतल उसे मुजफ्फरपुर शहर के भगवानपुर में मिल जा रही है. उसने शराब बिक्री के अड्डे की जानकारी भी दी. उसकी निशानदेही पर भगवानपुर में छापेमारी की गई लेकिन वहां शराब का धंधेबाज नहीं मिला. पुलिस ने शराबी को विशेष कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि शराबी के बयान के आधार पर शराब बेचने वाले धंधेबाज की पहचान की जा रही है. पुलिस के मुताबिक शराब लेकर थाना आने वाले व्यक्ति का नाम सुनील रजक है और वह मुजफ्फरपुर शहर के जूरन छपरा रोड नंबर-चार डेरा गांव का रहने वाला है.

टैग्स