ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर बवाल, दबंगों ने दूल्हा समेत 14 लोगों को लाठी डंडे से पीटा, सभी हॉस्पिटल में एडमिट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर सामने आ रही है जहां एक शादी समारोह में DJ बजाना महंगा पड़ गया. यहां दबंगों ने DJ बजने पर दूल्हे के साथ 14 लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इसमें महिलाएं भी शामिल है

बिहार: शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर बवाल, दबंगों ने दूल्हा समेत 14 लोगों को लाठी डंडे से पीटा, सभी हॉस्पिटल में एडमिट
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर सामने आ रही है जहां एक शादी समारोह में DJ बजाना महंगा पड़ गया. यहां दबंगों ने DJ बजने पर दूल्हे के साथ 14 लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इसमें महिलाएं भी शामिल है. सभी का इलाज पीएचसी में कराया गया़.


यह मामला जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिथिला नगर कोदरकत्ता गांव में रविवार की शाम शादी के अवसर पर देवता पूजन कर महिलाएं लौट रही थी. जिन्हें एक गुट के लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दी. इस घटना में दूल्हा, दस महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गये. घटना का कारण देवता पूजन के दौरान बज रहे डीजे को बंद करने को लेकर है. 


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घायलों में दूल्हे की मां इंदु देवी, भाई अभिषेक कुमार, दिव्यांशु कुमार, विमला देवी, दीपक कुमार, राज कुमार शर्मा, मीनू देवी, गुड़िया देवी, ललिता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, ललिता देवी, ललिता कुमारी सहित अन्य शामिल हैं.

टैग्स