ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर : प्रशांत हॉस्पिटल में लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां प्रशांत हॉस्पिटल में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां प्रशांत हॉस्पिटल में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 

घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना इलाके की है. जहां एक निजी अस्पताल में लिफ्ट से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत हॉस्पिटल का लिफ्ट कई दिनों से खराब था. लेकिन इसको लेकर कोई कोई सूचना नहीं दी गई थी. अपने बीमार पिता को देखने हॉस्पिटल पहुंचे एक शख्स ने लिफ्ट का प्रयोग किया. ज्योंही उसने लिफ्ट का बटन दबाया लिफ्ट चौथे मंजिल सीधे नीचे गिर पड़ी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दी. मृतक की पहचान सदर थाना इलाके के पताही निवासी मनोहर कुमार के रूप में हुई है. 

युवक की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों ने काफी बवाल किया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. टाउन डीएसपी रामाशीष पासवान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonu Sharma

FirstBihar संवाददाता