ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुजफ्फरपुर में नदी में डूबने से एक शख्स की मौत, घर में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में रविवार की दोपहर सिकंदपुर ओपी क्षेत्र के अखाड़ाघाट बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अखाड़ाघाट वार्ड न

मुजफ्फरपुर में नदी में डूबने से एक शख्स की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में रविवार की दोपहर सिकंदपुर ओपी क्षेत्र के अखाड़ाघाट बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान अखाड़ाघाट वार्ड नंबर 15 के कर्पूरी नगर के रहने वाले स्व जागेश्वर मंडल के बेटे राजु कुमार (28)के रूप में हुई है. मृतक राजू ठेला चलाकर अपना परिवार का भरण पोषण करता था.


मृतक का एक पांच वर्ष का लड़का है. जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटा जब राजू आज दोपहर घर के ही समीप बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान ही ज्यादा पानी मे जाने के कारण डूब गया. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.


सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिकंदपुर ओपी की पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से मृतक के शव को पानी से बाहर निकलवाया. देखते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन ने मुवावजे की मांग करते हुए बताया कि घर से नदी में नहाने के लिए बोल कर गए थे और कुछ ही घण्टो में इस घटना की जानकारी मिली. 


ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति की डूब जाने की सूचना मिली थी. उस सूचना के आधार पर मौके पर पहुँच एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता