ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर : संदिग्ध हालत में कारोबारी की जलकर मौत, ससुराल में ही करता था कारोबार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में जलकर एक व्यक्ति मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी की है, जहां ससुराल में रह रहे बगहा जिले के रामनगर थाना इलाके के रामनगर निवासी नीतीश ज

मुजफ्फरपुर : संदिग्ध हालत में कारोबारी की जलकर मौत, ससुराल में ही करता था कारोबार
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में जलकर एक व्यक्ति मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी की है, जहां ससुराल में रह रहे बगहा जिले के रामनगर थाना इलाके के रामनगर निवासी नीतीश जैन की जलकर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पुरानी गुदरी के पवन कुमार सराफ के घर से मृतक नीतीश जैन का शव बरामद किया है. घटना के संबंध में मृतक के ससुर व पुरानी गुदरी निवासी पवन कुमार सराफ ने बताया कि पांच वर्ष पहले इनके उनके पुत्री की शादी नीतीश जैन से हुई थी.पिछले कुछ महीनों से नीतीश जैन अपने ससुराल में ही रहकर कॉस्टमेटिक का काम करता था.

आज सुबह उठकर चाय पीने के बाद रूम में ही बैठकर हिसाब कर रहा था.सब लोग नीचे थे.अचानक कुछ ही घंटों बाद चिल्लाने की आवज सुनते ही लोग उस रूम तक पहुँचे.तो देखे की नीतीश जैन की जलकर मौत हो गयी थी.जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष  मौके पहुंचे और  जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध स्थित में जलकर मौत का सामने आया है. सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया जा रहा है जो भी तथ्य सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.