ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मुजफ्फरपुर में एक मजदूर की संदिग्ध मौत दो की गई आंखों की रोशनी, जहरीली शराब पीने की आशंका

MUZAFFARPUR: होली आते ही बिहार में मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं सामने आने लगती है। मुजफ्फरपुर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। जबकि दो मजदूरों की आंखों की रोशनी

मुजफ्फरपुर में एक मजदूर की संदिग्ध मौत दो की गई आंखों की रोशनी, जहरीली शराब पीने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: होली आते ही बिहार में मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं सामने आने लगती है। मुजफ्फरपुर में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। जबकि दो मजदूरों की आंखों की रोशनी चली गयी है। जहरीली शराब पीने की आशंका लोग जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।


मामला कररिया गांव का जहां 35 वर्षीय उपेंद्र राय की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। वही 26 वर्षीय संतोष और 24 साल के सुधीर की आंखों की रोशनी गायब हो गयी है। दोनों मजदूर संतोष और सुधीर का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक गायघाट थाना क्षेत्र के ककड़ियां गांव के रहने वाले थे वही दोनों मजदूर भी उसी गांव के निवासी हैं। मामला सामने आते ही पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


यह पता लगाया जा रहा है कि इन तीनों ने क्या पिया था कि एक की मौत हो गयी और दो की आंखों की रोशनी चली गयी। फिलहाल इस मामले पर पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार तीनों मजदूर  गांव के ही ठेकेदार अवधेश कुमार के अंदर काम करते थे। 19 मार्च को ठेकेदार अवधेश ने तीनों को काजीमोम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामू चक स्थित वीआईपी कॉलोनी में एक नवनिर्मित मकान में काम करने के लिए भेजा था। 


दिनभर तीनों ने काम किया और शाम में पार्टी करने चले गये। इनके साथ और भी मजदूर थे। पार्टी करने के बाद ये लोग वही सो गये। अगले दिन तीनों की तबीयत बिगड़ गयी। तीनों को आंख से धूंधला दिखने लगा। इस दौरान उपेंद्र राय की मौत हो गयी जबकि दो मजदूरों को दिखाई देना बंद हो गया जिसके बाद दोनों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। दोनों किस अस्पताल में भर्ती है इसका पुलिस पता लगाने में जुटी है।