ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बोचहां विधायक के सपने को पूरा करेंगे मुकेश सहनी, "फिशरमैन ट्रेनिंग सेंटर" होगा शुरू

MUJAFFARPUR : वीआईपी पार्टी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी आज बोचहां पहुंचकर पार्टी के दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल

बोचहां विधायक के सपने को पूरा करेंगे मुकेश सहनी, "फिशरमैन ट्रेनिंग सेंटर" होगा शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUJAFFARPUR : वीआईपी पार्टी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी आज बोचहां पहुंचकर पार्टी के दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए. स्वर्गीय मुसाफिर पासवान के परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में वे साथ खड़े रहे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुसाफिर पासवान वीआईपी पार्टी के अभिन्न हिस्सा थे. उन्होंने पार्टी को हमेशा आगे ले जाने का काम किया.


उन्होंने यह भी कहा कि बोचहां की जनता के प्रति उनका पूरा जीवन समर्पित रहा. संघर्षों से भरा उनका जीवन हर किसी की लिए प्रेणाश्रोत हैं. वे ज़मीन से जुड़े रहने वाले नेता थे. गरीबों, दलितों, शोषियों के लिए उन्होंने आजीवन अपनी लड़ाई जारी रखी. मुकेश सहनी ने बताया कि उनका सपना था की उनके विधानसभा क्षेत्र में फिशरमैन ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए. अब उनके इस सपने को हम पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से " फिशरमैन ट्रेनिंग सेंटर " को शुरू कर दिया जाएगा.


आपको बता दें कि वीआईपी पार्टी के विधायक दल के नेत्री स्वर्णा सिंह, विधायक मिसरी लाल यादव, विधायक राजू सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति आदि इस मौके पर उपस्थित रहकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की.

टैग्स