ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

मुजफ्फरपुर में भयानक एक्सीडेंट, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. मामले की

मुजफ्फरपुर में भयानक एक्सीडेंट, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


घटना मनियारी थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि हरिशंकर मनियारी गांव के पास एनएच-28 पर एक तेज़ रफ़्तार कन्टेनर ट्रक ने बाइक को कुचल दिया. बाइक पर पिता पुत्र सवार थे. बेटे की मौके पर ही एक ही मौत हो गयी. वहीं पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए ले जाने के दौरान पिता ने भी दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर मनियारी थाना के दारोगा उमाकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. 


मृतकों की पहचान मौके पर दम तोड़ चुके बेटे जेब से आधार कार्ड के फोटो स्टेट कॉपी से हुई. उसके अनुसार मृतक का नाम संजीव कुमार झा है जो समस्तीपुर के नरहन का रहने वाला था. घायल पिता को इलाज के लिए भेज दिया गया. बाद में उसकी पहचान दिलीप झा के रुप में हुई.


स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर समस्तीपुर की ओर जा रहे थे. हरिशंकर मनियारी के पास मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक कन्टेनर ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जाकर सड़क पर गिरे. 


दोनो में से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा जीवित था. घटना के बाद कंटेनर लेकर चालक भाग निकला. वहां मौजूद लोगों नें हल्ला किया तो मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हल्ला हंगामा करना भी शुरू कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी का शांत कराया और स्थिति को कंट्रोल किया. 

टैग्स