ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

मुजफ्फरपुर में बेलगाम सरकारी बस ने 5 साल के बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने ड्राइवर को पीटा, बस में भी की तोड़फोड़

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां ईद की खरीदारी करने परिवार के साथ बाजार निकले पांच साल के मासूम की मौत सड़क हादसे में हो गयी। बेलगाम सरकारी

मुजफ्फरपुर में बेलगाम सरकारी बस ने 5 साल के बच्चे को रौंदा, मौत से गुस्साएं लोगों ने ड्राइवर को पीटा, बस में भी की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां ईद की खरीदारी करने परिवार के साथ बाजार निकले पांच साल के मासूम की मौत सड़क हादसे में हो गयी। बेलगाम सरकारी बस ने बच्चे को रौंद दिया। चक्के से दबने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।


 इस घटना से गुस्साएं लोगों ने बस में सवार यात्रियों को उतारा और ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की। सरकारी बस में लगे शीशे को चकनाचुर कर दिया। लोगों के हंगामे की वजह से इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया। ब्रह्मपुरा थानाक्षेत्र की इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


आक्रोशित लोग मृतक के परिजनो को मुआवजा और बस के ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पांच साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ ईद की खरीदारी करने बाजार गया था। मृत बच्चे की पहचान सोनबरसा निवासी अबू बकर के रूप में हुई है। 


अबू बकर परिवार के साथ मोटरसाइकिल से मेंहदी हसन चौक पहुंचा था। तभी बैरिया की तरफ से आ रही एक सरकारी बस ने बाइक को टक्कर मारी दी जिसके बाद बस के पिछले चक्के से दबने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद बस का ड्राइवर भागने लगा, जिसे लोगों ने दौड़कर पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 


वही बस में तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया है। जिसके बाद उसे थाने पर लाया गया। जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

टैग्स