ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बाढ़ पीड़ितों के बीच नहीं पहुंच पा रही राहत, एनएच जाम कर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा

MUZAFFARPUR : बिहार के जो 10 जिले भीषण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं उनमें मुजफ्फरपुर जिला सबसे ऊपर है। मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों में बाढ़ में भीषण तबाही मचाई है। हालात ऐसे हैं

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के जो 10 जिले भीषण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं उनमें मुजफ्फरपुर जिला सबसे ऊपर है। मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों में बाढ़ में भीषण तबाही मचाई है। हालात ऐसे हैं कि मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बाढ़ प्रभावित लोगों ने एनएच 57 पर अपना डेरा जमा लिया है। 


एनएच 57 से अब बाढ़ पीड़ितों का ठिकाना बन चुका है। आपदा के बीच सरकार की मदद अब तक के बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं पहुंची है। लिहाजा आज बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा है। बाढ़ पीड़ितों ने मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 57 को जाम कर दिया। रमौली चौक के पास केवटसा पंचायत के लोगों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।


बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि सरकार ने अब तक के आपदा में उन तक कोई मदद नहीं पहुंचाई है। खाने का सामान बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है ना तो पॉलिथीन मिल पाई है और ना ही नाव की सुविधा। ऐसे में कमरथू पंचायत की महिलाओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हमें सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है और हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। घंटों तक एनएच 57 को बाढ़ पीड़ितों ने जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता