ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मुजफ्फरपुर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मयूर महल रेस्टोरेंट पर छापा, FIR दर्ज

मुजफ्फरपुर प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग रोकने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। मिठनपुरा के मयूर महल रेस्टोरेंट में अवैध घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर छापेमारी कर FIR दर्ज की गई,..

बिहार न्यूज
मयूर महल रेस्टोरेंट में रेड
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कड़े निर्देश पर शनिवार से पूरे जिले में एक व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत जिले के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अनुमंडलों में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है।


सुरक्षा और निगरानी का सख्त पहरा: प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, पूर्वी अनुमंडल के 57 और पश्चिमी अनुमंडल के 35 गैस एजेंसी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस सिलेंडर मिल सके और कोई भी एजेंसी संचालक गड़बड़ी न कर पाए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक प्रखंड स्तर पर 'विशेष धावा दल' (स्पेशल स्क्वाड) का गठन किया गया है। इन टीमों में दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना मिलते ही तत्काल छापेमारी करेंगे। 


रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग, बड़ी कार्रवाई: अभियान के पहले ही दिन पूर्वी अनुमंडल के मिठनपुरा इलाके में बड़ी सफलता मिली। अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पानी टंकी चौक स्थित 'मयूर महल' रेस्टोरेंट में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अवैध रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुसहरी और बोचहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान सूचना सही पाई गई और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग होता मिला। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल सिलेंडरों को जब्त किया, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज करा दी है।


मामले की पुष्टि करते हुए एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार और एसडीओ (पश्चिमी) श्रेया श्री ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस एजेंसियों पर तैनात मजिस्ट्रेट वितरण प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, जबकि विशेष धावा दल अवैध रिफिलिंग और कमर्शियल उपयोग में घरेलू सिलेंडरों के इस्तेमाल पर नजर रखेगा। प्रशासन की इस सख्ती से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

टैग्स