ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

केंद्रीय विद्यालय में 6 साल के छात्र को पोल से उल्टा लटकाया, मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मुजफ्फरपुर केंद्रीय विद्यालय में 6 वर्षीय छात्र को पोल से उल्टा लटकाने का मामला सामने आया। शिक्षिका मां ने प्रशासन व पुलिस से शिकायत के बाद कोर्ट का सहारा लिया।

बिहार
कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के प्ले ग्राउंड में बाल वाटिका के 6 वर्षीय छात्र को रस्सी से बांधकर पोल से उल्टा लटका दिया गया। पीड़ित बच्चे की मां खुद इसी विद्यालय में टीचर हैं। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। थाने में भी आवेदन दिया वहां भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तब उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।


घटना 19 अगस्त की शाम करीब सवा 5 बजे की है। बच्चे की मां ने कोर्ट में परिवाद दायर किया है। यह बताया कि उस वक्त वो सातवीं कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी एक छात्र ने आकर बताया कि आपका बेटा प्ले ग्राउंड के ओपन जिम के पोल से उलटा लटका हुआ है। जब वो वहां पहुंचीं तो देखा कि उनके बेटे रस्सी से बांधकर उलटा लटकाया गया था। विद्यालय के एक स्टाफ ने रस्सी खोलकर बच्चे को नीचे उतारा और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।


शिक्षिका का कहना है कि उनका बेटा घटना से बेहद डर गया था। उसने बताया कि "एक भैया" ने उसे उलटा लटका दिया था। इस मामले की सूचना तत्काल उपप्राचार्य को दी गई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 22 अगस्त को महिला ने काजी मोहम्मदपुर थाने में लिखित आवेदन दिया, लेकिन वहां भी कार्रवाई नहीं हुई।


कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़ित मां ने अपने पुत्र की ओर से सीजेएम राजकपूर की अदालत में परिवाद दाखिल किया है। इसमें अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रख लिया है। महिला शिक्षक ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय के प्राचार्य मामले को दबाने का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं, प्राचार्य पर मीडिया में गलत बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।

टैग्स