ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मुजफ्फरपुर के 150 मैरिज हॉल्स में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं, अलर्ट जारी!

MUZAFFARPUR: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में मैरिज हॉल्स में लगातार बुकिंग जारी है। शादी ले लिए लाखों रूपये खर्च कर लोग साड़ी व्यवस्था करने में लगे हैं। लेकिन, मुजफ्फरपुर में 150

मुजफ्फरपुर के 150 मैरिज हॉल्स में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं, अलर्ट जारी!
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में मैरिज हॉल्स में लगातार बुकिंग जारी है। शादी ले लिए लाखों रूपये खर्च कर लोग साड़ी व्यवस्था करने में लगे हैं। लेकिन, मुजफ्फरपुर में 150 हॉल्स ऐसे हैं, जहां अग्नि सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में अगर यहां आग लग जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां क्या-क्या हो सकता। 


मैरिज हॉल्स में अग्नि सुरक्षा को लेकर केवल पांच से दस फायर एक्सटंग्यूसर रखे गए हैं। लगभग 90 प्रतिशत हॉल्स में शादी, रिशेप्शन, तिलक, मुंडन, जनेऊ आदि का आयोजन होता है, लेकिन यहां अग्नि सुरक्षा के लिए कोई इंतज़ाम नहीं है। हालांकि रामदयालु व खबड़ा इलाके में आधा दर्जन बड़े मैरिज हॉल्स में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था है। 


सिकंदरपुर में एक बड़े मैरिज हॉल के प्रबंधक ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारे यहां हर चीज़ की व्यवस्था कराई गई है। अब भले ही एक-दो मैरिज हॉल्स में फायर सेफ्टी का इंतज़ाम कर दिया गया हो। लेकिन क्या ये अपने-आप  लापरवाही नहीं है कि गर्मी के इस मौसम में, शादियों के बीच भी हर जगह अग्नि सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं कराई गई है। 

टैग्स