ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर रेपकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, घर और ढाबा पर बुलडोजर चलने के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

मुजफ्फरपुर में 11 साल की छात्रा से रेप करने के आरोपी मुकेश राय ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई से घबराकर और पुलिस की दबिश के चलते उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घर और ढाबे की कुर्की बुलडोजर से की गयी थी।

bihar
बुलडोजर के डर से किया सरेंडर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर रेप कांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के घर और ढाबा पर बुलडोजर चलाने के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है. भारी संख्या में पुलिस कर्मी जेसीबी लेकर आरोपी के घर और ढाबे पर पहुंचे थे। घर की कुर्की जब्ती की गयी और अतिक्रमण किए जाने को लेकर ढाबे पर बुलडोजर चलाई गयी। पुलिस की इस कार्रवाई से डरकर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है


मुजफ्फरपुर कांड में बुलडोजर वाली कार्रवाई की गयी है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कार्रवाई का ऐलान किया था। उनके इस घोषणा के कुछ ही घंटों के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को घर और होटल में योगी मॉडल कार्रवाई की गयी। तुर्की थाना क्षेत्र स्थित दुष्कर्म के आरोपी मुकश कुमार राय के आलीशान घर और होटल पर बुलडोजर चलाया गया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर और एसडीएम पश्चिम श्रेया श्री के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी।  


बता दें कि घटना 26 मई सोमवार की शाम की है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़के ने 11 साल के नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बगल के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और धारदार हथियार से गले और सीने पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी। लड़की का इलाज पीएमसीएच लाया गया जहां बेड नहीं मिला। बच्ची एम्बुलेंस में ही तड़पती रही। वो जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही थी। जिसकी पीएमसीएच में मौत हो गयी। इस घटना को लेकर कांग्रेस, जन सुराज पार्टी ने भारी विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि था यदि बच्ची का सही समय पर इलाज शुरू होता तो आज वो हम सबके बीच होती।

मुजफ्फरपुर रेपकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, घर और ढाबा पर बुलडोजर चलने के बाद आरोपी ने किया सरेंडर