ब्रेकिंग
क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...

इंस्टाग्राम पर प्यार, बर्थडे पार्टी में धोखा! नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात के बाद शादी से मुकर गया युवक

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच...

इंस्टाग्राम पर प्यार, बर्थडे पार्टी में धोखा! नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात के बाद शादी से मुकर गया युवक
© ai
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक दोस्ती अब गंभीर आरोपों के मामले में बदल गई है. एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने, नशीली ड्रिंक पिलाकर गलत हरकत करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.


पीड़िता ने महिला थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. छात्रा के अनुसार, युवक ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया, जहां कथित तौर पर उसे नशीली पदार्थ मिली ड्रिंक पिलाई गई.


पीड़िता का आरोप है कि ड्रिंक पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोशी जैसी स्थिति में चली गई. इसी दौरान युवक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया. घटना के बाद युवक ने बदनामी का डर दिखाकर शादी करने का भरोसा दिया.


शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी युवक लगातार शादी का वादा करता रहा और इसी बहाने उससे संपर्क बनाए रखा. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने कई बार उसका शोषण किया.


पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वह गर्भवती हो गई थी. इसके बाद आरोपी ने कथित रूप से गर्भपात कराने का दबाव बनाया और शादी करने से पीछे हट गया. जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया.


पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उसे परेशान और ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की गई. परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.


बताया जा रहा है कि पीड़िता मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और आर्थिक परेशानी के कारण एक मॉल में काम करती है. इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई, जो एक अन्य मॉल में काम करता था.


मामले को लेकर टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत मिली है. आवेदन के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.