ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में चोरों ने श्री बालाजी हार्डवेयर से कैश और कीमती सामान चोरी किया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

मुजफ्फरपुर चोरी खबर
मुजफ्फरपुर चोरी खबर
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन चोरी की नई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गौशाला मस्जिद चौक के पास की एक हार्डवेयर दुकान से जुड़ा है। अहले सुबह चोर छत को फांद कर दुकान में घुसा और बड़ी ही चालाकी से चोरी को अंजाम देकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।


जानकारी के अनुसार, चोरी का यह मामला गौशाला चॉक के पास स्थित श्री बालाजी हार्डवेयर एवं सेनेटरी हाउस की है। चोरों ने दुकान के छत पर लगे अल्वेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद उन्होंने कीमती सामान और कैश पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने चोर की पूरी करतूत रिकॉर्ड कर ली। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शातिर युवक कई घंटे तक दुकान के अंदर घूम-घूम कर चोरी कर रहा है।


दुकानदार विक्रांत चंचल ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने कैश बॉक्स को भी तोड़ दिया था। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर की पूरी हरकत कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बड़े आराम से दुकान में चोरी कर रहा है और किसी तरह की जल्दी नहीं दिखा रहा।


विक्रांत चंचल ने आगे बताया कि चोरी की यह घटना उनके लिए काफी बड़ा झटका है। दुकान का कैश और कुछ कीमती सामान चोरी हो जाने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही, यह घटना स्थानीय व्यापारियों में डर और चिंता की वजह बन गई है।


मिठनपुरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोर कौन है और उसने चोरी की योजना कैसे बनाई। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और व्यापारियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।


स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि सुरक्षा की भावना पर भी असर पड़ता है। व्यापारी अब अपने दुकानों में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर विचार कर रहे हैं।


इस घटना से यह साफ हो गया है कि मुजफ्फरपुर में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन को और सख्ती बरतनी होगी। दुकानदारों को भी अपने व्यवसाय की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। मुजफ्फरपुर में चोरों की यह नई वारदात एक बार फिर यह याद दिला रही है कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।