ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब, सीमेंट के पिलर के नीचे छिपाई गई थी विदेशी शराब

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच-28 पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। तस्करों ने शराब की खेप को तिरपाल और सीमेंट के पिलर के नीचे छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी।

बिहार न्यूज
तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब की खेप को छिपाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।


पुलिस के अनुसार, ट्रक के ढाले में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर उसके ऊपर काले रंग का तिरपाल बिछाया गया था। इसके बाद तिरपाल के ऊपर सीमेंट के बने बड़े-बड़े पिलर और ब्लॉक रख दिए गए थे, ताकि जांच के दौरान किसी को शराब होने का संदेह न हो।


पुलिस की सतर्कता से पकड़ी गई तस्करी

सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान सीमेंट के पिलरों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद कर ली गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।


तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में शामिल तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस का मानना है कि तस्करों ने शराब की खेप को छिपाने के लिए सुनियोजित तरीके से सीमेंट के पिलरों का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उनका पूरा नेटवर्क बेनकाब हो गया। मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब, सीमेंट के पिलर के नीचे छिपाई गई थी विदेशी शराब

टैग्स