ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

मुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्त

Bihar News: रक्षाबंधन से पहले मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी के दौरान संदिग्ध पनीर, खराब खोआ और दूषित मिठाइयां बरामद की गईं। अधिकारियों ने सैंपल जांच के लिए भेजे...

मुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्त
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मुजफ्फरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव के नेतृत्व में टीम ने शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की. इस दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर, खराब खोआ, फफूंदी लगे पेड़े और दूषित मिठाइयां बरामद की गईं.


मोतीझील स्थित पीएन रॉय गली में छापेमारी के दौरान टीम को भवानी खोआ भंडार में कई अनियमितताएं मिलीं. दुकान के अंदर गंदगी के बीच फर्श पर खोआ रखा हुआ था. वहीं डिब्बों में रखे पेड़ों पर फफूंदी लगी मिली, जबकि पनीर से भी बदबू आ रही थी.


इसके बाद टीम ने पास स्थित गोविंद खोआ भंडार में भी जांच की. यहां भी खराब पेड़े, पनीर और मिठाइयां मिलीं. अधिकारियों ने जब दुकानदार से खराब खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि यह सामान खराब हो चुका है और त्योहार के बाद इसे फेंकने की तैयारी थी.


105 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पीएन रॉय गली स्थित दुकानों से करीब 105 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में खराब मिठाइयां और खोआ भी बरामद किया गया है.


अधिकारियों के अनुसार जब्त खाद्य सामग्री को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


त्योहार को लेकर लगातार होगी जांच

रक्षाबंधन के दौरान मिठाई और डेयरी उत्पादों की मांग बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर के अलग-अलग इलाकों में खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है. अधिकारियों ने साफ किया है कि मिलावट या खराब खाद्य सामग्री की बिक्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.