ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

मुजफ्फरपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत, बल्ब जलाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

मुजफ्फरपुर के रतनपुर गांव में करंट लगने से मां और 9 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बल्ब जलाने के दौरान हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी है. इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बरियापुर के राजापाकड़ पंचायत के रतनपुर गांव का है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत ग्राम रतनपुर केवल में रतनपुर निवासी मिलन राय की पत्नी पिंकी देवी (30) वर्ष एवं पुत्र हंसराज (09) वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर के बल्ब को जलाने के क्रम में यह घटना हुई। हंसराज बल्ब का स्विच ऑन कर रहा था। स्वीच ऑन करते हुए वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए उसकी मां पिंकी देवी दौड़ी लेकिन वो भी लोहा के चौखट में आ रहे बिजली के करंट के चपेट में आ गई..


 जिसके चलते दोनों मां- पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. घर के दो सदस्यों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता