ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, न्यू पटना बाईपास जाम कर परिजनों ने किया हंगामा

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में ठेकेदार मुंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यू पटना बाईपास जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
सड़क जाम हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 55 वर्षीय ठेकेदार मुंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यू पटना बाईपास को कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।


क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि पेशे से ठेकेदार मुंटून सिंह काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। बीती रात दरभंगा में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया, लेकिन घर पहुँचते ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश या संदिग्ध कारण हो सकती हैं। इसी मांग को लेकर परिजन सड़क पर उतर आए और जांच की मांग करते हुए फोरलेन पर प्रदर्शन करने लगे।


पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

हंगामे और सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वेस्ट-01 सुचित्रा कुमारी और कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के उचित कानूनी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया, जिसके बाद बहाल हो सका। 

जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा, परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है; आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, न्यू पटना बाईपास जाम कर परिजनों ने किया हंगामा

टैग्स

संबंधित खबरें