ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

विश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में सरकारी सामुदायिक भवन के अंदर विश्वकर्मा पूजा के दौरान हुए एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने...

विश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Viral Video: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड की बकटपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में स्थित सरकारी सामुदायिक भवन में विश्वकर्मा पूजा के दौरान नृतकी के डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सरकारी भवन के अंदर इस तरह के कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पंचायत के सामुदायिक भवन का इस्तेमाल इस तरह के निजी कार्यक्रम के लिए कैसे किया गया.


बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा की रात सामुदायिक भवन में डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई और ग्रामीणों ने सरकारी भवन के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई.


मुखिया ने बताया, पंचायत को नहीं दी गई थी सूचना

बकटपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद शाहिद रजा ने बताया कि सामुदायिक भवन के बगल में रहने वाले एक ग्रामीण के दरवाजे पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान संबंधित ग्रामीण ने पंचायत को सूचना दिए बिना सामुदायिक भवन में डांस कार्यक्रम आयोजित कर दिया.


मुखिया के अनुसार, कार्यक्रम की जानकारी पंचायत को पहले नहीं दी गई थी. बाद में जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब मामले की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को हुई.


पूछताछ में ग्रामीण ने मानी गलती

वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया की ओर से संबंधित ग्रामीण से मामले को लेकर पूछताछ की गई. मुखिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान ग्रामीण ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी.


मुखिया ने कहा कि सरकारी सामुदायिक भवन का इस्तेमाल निर्धारित सरकारी और सार्वजनिक कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए. बिना अनुमति इस तरह के कार्यक्रम के लिए भवन का इस्तेमाल करना उचित नहीं है.


वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी

सामुदायिक भवन में आयोजित डांस कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए बनाए गए सरकारी भवन का उपयोग किस तरह और किन कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा है, इसकी निगरानी जरूरी है.


फिलहाल मामले में पंचायत स्तर पर संबंधित ग्रामीण से पूछताछ की गई है. वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.