ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गर्मी आते ही बिहार में बढ़ गई अगलगी की घटनाएं: मुजफ्फरपुर और अरवल में लगी भीषण आग, एक साल की बच्ची की झुलसकर मौत

MUZAFFARPUR/ ARWAL: मुजफ्फरपुर के कांटी में अगलगी की घटना में 11 घर जलकर खाक हो गया। इस घटना में एक दूधमुंही बच्ची की झुलसकर मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है

गर्मी आते ही बिहार में बढ़ गई अगलगी की घटनाएं: मुजफ्फरपुर और अरवल में लगी भीषण आग, एक साल की बच्ची की झुलसकर मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR/ ARWAL: मुजफ्फरपुर के कांटी में अगलगी की घटना में 11 घर जलकर खाक हो गया। इस घटना में एक दूधमुंही बच्ची की झुलसकर मौत हो गयी। इस घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही अगलगी की घटना अरवल में भी हुई जिसमें 30 बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गयी।


मुजफ्फरपुर के कांटी में अगलगी की घटना के बाद ना तो कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा और ना ही कोई पदाधिकारी की घटना का जायजा लेने पहुंचे। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। घटना कांटी के पानापुर करियात थाना अंतर्गत शेरुकाही पंचायत के सोति भेड़ियाही गांव की है। इस घटना में एक दुधमुंही बच्ची नेहा की मौत हो गयी। मृत एक साल की बच्ची के पिता अखिलेश मल्लिक ग्राम सुपना थाना सरैया के रहने वाले हैं। बताया जाता है की बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी। वही, पानापुर करियात ओपी पुलिस पूरे दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


वही अगलगी की दूसरी घटना अरवल की है जहां खलिहान में भीषण आग लग गयी। 30 बीघा का पुआल  जलकर खाक हो गया। घटना कलेर थाना क्षेत्र के बेलाव गांव स्थित आहार के पास खलिहान में रखे 30 बीघा  का पुआल जलकर खाक हो गया है|  जानकारी के मुताबिक के  खलिहान  में  बेलाव  निवासी शिव यादव 25 बीघा एवं राजेंद्र चौधरी का 5 बीघा का  पुआल  रखा हुआ था जो आग लगने के कारण दोनों किसान का पुआल था। 


आग लगने के कारण खाक हो गया है इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को दी।  जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी आग बुझाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं| लेकिन तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग की लपटे तेज हो गयी और आगे बढ़ती गयी। जिसे बुझाने की कोशिश हो रही है. अगलगी के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. 

टैग्स