ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦MLC क्या होता है? विधायक से कितना अलग है विधान परिषद का सदस्य, जानिए सैलरी, पावर और मिलने वाली सुविधाओं की पूरी कहानी✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, परिजनों ने किया भारी हंगामा; भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 में बच्चों के भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। बहिलवारा रुपनाथ उत्तरी पंचायत के वार्ड-4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 192 में बुधवार को बच्चों के भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन केंद्र पहुंचे और नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। हालांकि, भोजन करने वाले बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ बताया गया है।




बच्चों के अनुसार, बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र में चावल के साथ आलू-सोयाबीन की सब्जी बनाई गई थी। बच्चों ने आरोप लगाया कि सोयाबीन खराब होने के कारण उसमें छोटे-छोटे कीड़े मौजूद थे। सहायिका मालती देवी ने जब बच्चों को भोजन परोसा, तो कुछ बच्चों की नजर कीड़ों पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।




सूचना मिलने पर सुनैना देवी, सिंधु देवी समेत कई परिजन केंद्र पहुंचे। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से निर्धारित मेनू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता है। परिजनों का कहना है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मांग करने पर खर्च का हवाला देकर जवाब दिया जाता है।




घटना के समय आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रीता देवी अनुपस्थित थीं। इस संबंध में सहायिका मालती देवी ने बताया कि सेविका की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह छुट्टी पर थीं। हालांकि, सहायिका के मुताबिक, पर्यवेक्षिका के केंद्र की जांच के लिए आने के दौरान सेविका कुछ समय के लिए वहां पहुंची थीं। केंद्र पर मौजूद बच्चों दिव्या कुमारी, सोनू कुमार, अनुष्का कुमारी, ऋषभ कुमार और शिवा कुमार ने भी भोजन में कीड़े दिखाई देने की बात कही।




परिजनों का आरोप है कि केंद्र में कभी-कभी भोजन ठीक से नहीं बनाया जाता और निर्धारित मेनू का भी पालन नहीं किया जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस मामले में सरैया की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) गीता कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इसलिए उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है।




बच्चों के भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता