ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कदाने नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। कुढनी के झिकटी गांव में इस घटना से मातम का माहौल है। झिकटी पुल के पास कदाने

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान कदाने नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। कुढनी के झिकटी गांव में इस घटना से मातम का माहौल है। झिकटी पुल के पास कदाने नदी में मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित करने जाने के दौरान एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। एक झटके में दशहरा की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के झिकटी गांव निवासी बैजू भगत पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में हुई है। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। झिकटी गांव के आस-पास की मूर्ति कदाने नदी में विसर्जित होती है। ग्रामीणों और मुखिया ने बताया की कदाने नदी में मूर्ति विसर्जित करने कई युवा गये हुए थे। इसी क्रम में अभिषेक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों के मदद से किशोर को नदी से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। 


कुढ़नी थाना प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि झिकटी पुल के पास कदाने नदी में दोपहर के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता