ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Train News: दो-चार-छह घंटे नहीं बल्कि ढाई दिन की देरी से खुली बिहार जाने वाली यह ट्रेन, यात्रियों ने रेलवे को खूब कोसा

Train News: त्योहारी सीजन में मुंबई से सहरसा जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 67 घंटे लेट खुली. जिसके कारण इस ट्रेन के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. परेशान यात्री रेलवे को कोसते नजर आए.

Train News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: त्योहारी सीजन में रेलवे की देरी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सहरसा जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (05558) 20-30 घंटे नहीं, बल्कि पूरे 67 घंटे की भयंकर देरी से रवाना हुई। इससे कई यात्रियों की टिकट की वैधता समाप्त हो गई, तो कुछ ऑफिस की छुट्टियों के हिसाब से परेशान हो गए।


नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के अनुसार, यह ट्रेन 6 नवंबर की सुबह 7:55 बजे रवाना होनी थी, लेकिन लिंक रैक उपलब्ध न होने के कारण वेस्टर्न रेलवे को ट्रेन का री-शेड्यूल करना पड़ा। आधिकारिक रूप से इसे 65 घंटे 5 मिनट का नया शेड्यूल मिला, और ट्रेन 9 नवंबर की तड़के 2:49 बजे मुंबई से रवाना हो पाई। यानी जिस दिन यात्री ट्रेन में होने वाले थे, उस दिन तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी भी नहीं थी।


यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी होकर सहरसा तक जाती है। इतनी देरी के कारण अब ट्रेन के आगमन का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया है। खबर लिखे जाने तक ट्रेन भुसावल के आसपास पहुंच रही थी, यानी गंतव्य तक का सफर अभी लंबा है। त्योहारी सीजन में यात्रियों ने महीनों पहले टिकट बुक की थी और परिवार व सामान के साथ स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेन गायब थी। 


कई यात्रियों ने कहा, 67 घंटे लेट मतलब 3 दिन। इतने में तो हम घर पहुंचकर लौट भी आते। एक अन्य यात्री ने कहा, रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल तो चलाया, पर रैक का इंतजाम नहीं किया, ये कैसी प्लानिंग है? बता दें कि त्योहारों के मौसम में रेलवे हर साल अतिरिक्त ट्रेनें चलाती है ताकि प्रवासी बिहार और पूरब के यात्री घर समय पर पहुंच सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता