ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

पप्पू सहनी फेक एनकाउंटर पर 10 मार्च को सरकार से जवाब मांगेगी VIP, मुकेश सहनी ने दी चेतावनी-'निषाद समाज जागरूक, अब कुचलने नहीं दिया जाएगा'

मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी के कथित फेक एनकाउंटर पर पुलिस प्रशासन से सवाल उठाए। उन्होंने 10 मार्च को कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरपुर पहुंचकर जवाब मांगने की घोषणा की और कहा कि निषाद समाज को अब कुचलने नहीं दिया जाएगा।

बिहार न्यूज
सरकार को देना होगा जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी के कथित फेक एनकाउंटर मामले को लेकर पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला निषाद समाज के सम्मान से जुड़ा है और यदि यह फेक एनकाउंटर है तो दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। सहनी ने घोषणा की कि 10 मार्च को वीआईपी के कार्यकर्ता मुजफ्फरपुर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगेंगे। 


विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज एक बार फिर मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी इनकाउंटर को लेकर पुलिस पर सवाल खड़ा किया। मुकेश सहनी ने साफ लहजे में कहा कि पप्पू सहनी को फेक इनकाउंटर में हत्या की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी हत्या क्यों की गई?  


उन्होंने आज फेसबुक लाइव आकर कहा कि यदि हत्या हुई, तो हत्या करने वालों पर हत्या के मामले की प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई? हत्या करने वालों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? मृतक के परिवारों को मुआवजा क्यों नहीं मिला? सदस्यों को नौकरी क्यों नहीं दी गई? इन्हीं सवालों को लेकर वीआईपी के कार्यकर्ता 10 मार्च को दिन के 12 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से मांगेंगे। उन्होंने कहा कि एसपी से मुलाकात कर उनसे यह सवाल किया जाएगा कि पप्पू सहनी के पैर में गोली लगी तो उनका उचित इलाज क्यों नहीं कराया गया?  


पूर्व मंत्री सहनी ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि निषाद समाज को कुचलने नहीं दिया जाएगा। बिहार में पिछड़ा समाज जागरूक हो चुका है। आज बिहार में निषाद समाज को पहचान बनाने की जरूरत नहीं है। इस मामले में सरकार को जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुजफ्फरपुर आने की अपील करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर जिला कमेटी की लड़ाई में सभी साथ आएं।  


उन्होंने कहा कि अभी हमारी उम्र 45 साल है, अगला 30 साल हमारे पास है। हमलोग मजबूती से एकजुट होकर संघर्ष कर अपना संकल्प पूरा करेंगे। उन्होंने हाल की राजनीतिक हलचल को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन अब उन्हें बिहार से हटाने के लिए अब राज्यसभा भेजा जा रहा है। बिहार की जनता सब देख रही है, आने वाले समय में भाजपा को जवाब भी देगी।  वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि 11 मार्च को अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस भी है। मुजफ्फरपुर में अमर शहीद का शहादत दिवस भी मनाया जाएगा.