ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक ने बीस घंटे तक ड्रामा किया और बिजली के टावर पर चढ़ गया। यह सब उसने एक मोबाइल के लिए किया। उसकी इस हरकत से अधिकारियों के भी पसीने छूट गये। पुलिस

मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक युवक ने बीस घंटे तक ड्रामा किया और बिजली के टावर पर चढ़ गया। यह सब उसने एक मोबाइल के लिए किया। उसकी इस हरकत से अधिकारियों के भी पसीने छूट गये। पुलिस की टीम भी दिन भर हैरान रही। ग्रामीणों भी उसे मनाने में जुटे रहे लेकिन उस पर किसी तरह का असर नहीं हुआ। जब उसकी मांग पूरी करने की बात लोगों ने कही गयी तब जाकर वह टावर से नीचे उतरा।


दरअसल 1.32 लाख वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन के टावर पर युवक चढ़ गया था। उसकी इस हरकत से बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस के पसीने छूट गये। उसे उतारने की हर संभव कोशिश की गयी। बिजली विभाग के इंजीनियर भी उसे उतारने में जुटे रहे लेकिन वह टावर से उतरने का नाम नहीं ले रहा था और लगातार यह कह रहा था मोबाइल और मिठाई जब तक नहीं मिलेगा तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा। बारमतपुर गांव में युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। लोगों ने उसे उतरने के लिए आवाज लगाई लेकिन वह अपनी धुन में दिखा। 20 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। 


एनबीपीडीसीएल के अधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल विद्युत आपूर्ति को ठप किया गया। इस बात की जानकारी डीएम से लेकर सदर थाना तक को दी गई। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मानसिक तौर से बीमार बताया जा रहा है। पहले भी इस तरह की हरकत वह कर चुका है।


ग्रामीणों ने बताया कि टावर पर युवक को चढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को तत्काल ठप किया गया। जिसके बाद युवक की जान बचाई गयी। युवक हाइटेंशन तार पर जाकर बैठ गया था। टावर से उतरने के लिए के लिए  वह मोबाइल और मिठाई की मांग करने लगा। जब लोगों ने उसकी बातें मान ली तब वह टावर से नीचे उतरा। 


मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा


मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा


मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा


मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा


मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ गया युवक, 20 घंटों तक करता रहा ड्रामा

टैग्स