ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

Bihar bye election : MLC उपचुनाव के लिए JDU कैंडिडेट अभिषेक झा ने किया नामांकन, कहा - जंगलराज वाले को जनता नहीं करेगी स्वीकार

MUZAFFARPUR : तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा दााखिल किया। एनडीए की ओर से मुजफ्फरपुर क्

Bihar bye election :  MLC उपचुनाव के लिए JDU कैंडिडेट अभिषेक झा ने किया नामांकन, कहा - जंगलराज वाले को जनता नहीं करेगी स्वीकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव के लिए एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में नामांकन पर्चा दााखिल किया। एनडीए की ओर से मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आशीर्वाद सभा हुई। नामांकन पत्र दाखिल कर अभिषेक झा ने राजद पर हमला करते हुए बोला कि जंगलराज वाली को लोग कभी स्वीकार नहीं करेगा। यह स्नातकों का चुनाव है यह पढ़े लिखे उम्मीद्वार वोटर वोट करते है । तिरहुत स्नातक उपचुनाव में इस सीट पर कहीं कोई चुनौती है।


दरअसल, इस उप चुनाव में प्रमुख मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच होने की संभावना है। जेडीयू ने देवेश चंद्र ठाकुर के करीबी और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने युवा नेता और पूर्व विधायक के बेटे गोपी किशन को मैदान में उतारा है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के इस उपचुनाव में चार जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


जानकारी के अनुसार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC उपचुनाव की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशी 18 नवंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, इस उपचुनाव में जदयू और RJD के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। नामांकन पत्रों की जांच 19 नवंबर को की जाएगी और 21 नवंबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि होगी।


बता दें कि नामांकन प्रक्रिया 18 नवंबर तक चलेगी, 19 को स्क्रूटनी और 21 नवंबर तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। चुनाव 5 दिसंबर को होना है। तिरहुत स्नातक उपचुनाव में एक लाख 58 हजार 828 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सूची के अंतिम प्रकाशन के अनुसार मतदाताओं की संख्या जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई है। इसके अनुसार कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख सात हजार 401 और महिला मतदाताओं की संख्या 47 हजार 419 है।