ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

मांग भरने की उम्र में.. दहेज के केस का चार्जशीट .... पुलिस की वर्दी में महिला दारोगा की रील वायरल

MUZAFFARPUR : मांग भरने की उम्र में.. दहेज के केस का चार्जशीट भर रही हूं.. ये बात बिहार पुलिस कीमहिला दरोगा अपने रील के कैप्शन में लिखती हैं और उनकी रील सोशल मीडिया पर इतनी वायरल ह

मांग भरने की उम्र में.. दहेज के केस का चार्जशीट .... पुलिस की वर्दी में महिला दारोगा की रील वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : मांग भरने की उम्र में.. दहेज के केस का चार्जशीट भर रही हूं.. ये बात बिहार पुलिस कीमहिला दरोगा अपने रील के कैप्शन में लिखती हैं और उनकी रील सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई कि मैडम की चर्चा हर तरफ होने लगी है। दरअसल, रील का चस्का आम आदमी के साथ ही साथ पुलिसकर्मियों को भी ऐसा लगा है कि शायद वह भूल जाते हैं कि उनकी इस छोटी सी गलती से नौकरी भी जा सकती है। 


अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां एक महिला दारोगा का वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें महिला दारोगा तरह-तरह की रील बनाती हुई नजर आ रही है एक रील में तो वो गश्ती गाड़ी के अपने पालतू कुत्ता ले साथ रील बनाती नजर आ रही हैं। जबकि, एक रील में दरोगा मैडम तरह-तरह की शेरो शायरी लिखती और सुनाती नजर आ रही हैं। 


बताया जाता है कि महिला दारोगा जिले के तुर्की थाने में तैनात है और उनको रील का चस्का कुछ इस कदर है कि वह हर दिन रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, पुलिस मुख्यालय से वर्दी में रील नहीं बनाने को लेकर आदेश के बाबजूद इस तरह के रील वायरल होना। अपने आप में एक सवाल बनता जा रहा है। 


वही इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है की महिला दरोगा वर्दी में पुलिस स्टेशन में ड्यूटी के दौरान वर्दी में काम करते हुए रील्स बना रही है। इस प्रकार के कई रील्स थाने में पदस्थापित दरोगा हो या सिपाही सब के ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील्स वायरल हो रही है।  ये महिला दरोगा देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब चमक गई इनके काफी फैंस फॉलोअर्स भी हो गए। 


उधर, इस तरह के मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि वर्दी का अपना सम्मान होता है। ड्यूटी के दौरान इस तरह का वीडियो बनाना और वायरल करना गलत है। कोई भी पुलिसकर्मियों इस तरह से अनुसासनहीन होता है या इस तरह की हरकत करता है तो उसपर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।