ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट से पहले शराब की खेप बरामद, एम्बुलेंस से हो रही थी डिलीवरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में एक तरफ उपचुनाव का रिजल्ट आना है तो वहीं दूसरी ओर परिणाम आने के पहले ही जिले में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। हैरानी की बात तो ये है कि शराब

कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट से पहले शराब की खेप बरामद, एम्बुलेंस से हो रही थी डिलीवरी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में एक तरफ उपचुनाव का रिजल्ट आना है तो वहीं दूसरी ओर परिणाम आने के पहले ही जिले में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। हैरानी की बात तो ये है कि शराब को एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा था। शराब हरियाणा से लाई गई है। एंबुलेंस को तहखाना का रूप देकर शराब की सप्लाई हो रही थी। 




उत्पाद विभाग ने करवाई करते हुए एम्बुलेंस से शराब बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित ड्राइवर और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंबुलेस को तहखाना बनाकर के हरियाणा से ब्रांडेड और कीमती शराब कि खेप का बरामद किया गया है। शराब की कीमत लाखो में बताई गई है और इसे किसी राहुल नाम के कारोबारी को देना था। बताया जा रहा है कि वीआईपी लोगों ने ये शराब ऑर्डर किया था। सूचना पर जिले की उत्पाद टीम जाल बिछाया और जिले के सरैया थाना क्षेत्र के पोखरैरा के पास एंबुलेंस को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।




गिरफ्तार लोगों में कांटी थाना क्षेत्र और कुढ़नी थाना के रहने वाले शख्स के रूप में की गई है। जिस तरह से कुढ़नी उपचुनाव के नतीज़ा आने से पहले ही यहां शराब लाई जा रही थी उससे अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि यहां चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जश्न की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स