ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

कांटी थर्मल पावर के मजदूरों ने काम किया ठप, गेट पास नहीं बनाने पर बवाल, प्रबंधन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां काम से हटाए जाने के खिलाफ कांटी थर्मल पावर के मजदूरों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है। आक्रोशित मजदूरों ने एकजुट होकर कांटी थर्मल पावर

कांटी थर्मल पावर के मजदूरों ने काम किया ठप, गेट पास नहीं बनाने पर बवाल, प्रबंधन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां काम से हटाए जाने के खिलाफ कांटी थर्मल पावर के मजदूरों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है। आक्रोशित मजदूरों ने एकजुट होकर कांटी थर्मल पावर के प्लांट-1 और प्लांट-2 के मुख्य गेट को जाम कर दिया है और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि प्लांट नंबर-1 और पुराने यूनिट के दर्जनों मजदूरों को बिना कुछ बताए अजानक काम से हटा दिया गया है। मजदूरों को इस बात की जानकारी तब मिली जब वे आज सुबह काम पर पहुंचे। प्लांट के भीतर जाने के लिए जब उनका पास नहीं बनाया गया तब सभी मजदूर आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे।


इधर, दर्जनों मजदूरों को बिना किसी सूचना के काम से हटाये जाने के बाद थर्मल पावर प्लांट के अन्य मजदूरों ने भी काम बंद कर दिया है और प्रदर्शन कर रहे मजदूरों के समर्थन में उतर आए हैं। आक्रोशित मजदूरों का कहना है कि जबतक उन्हें काम पर वापस नहीं लिया जाता है उनका आंदोलन जारी रहेगा।


पूरे मामले पर मजदूर नेताओं ने कांटी थर्मल पावर प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधन द्वारा जब चाहे लोगों को रख लिया जाता है और जब मन करता है हटा दिया जाता है। जब मजदूर पैसे की मांग करते हैं तो उन्हें काम से हटाया दिया जाता है। जानबूझकर मजदूरों का गेट पास नहीं बनाया जाता है ताकि वे मजदूर अंदर नहीं जा सकें।


मजदूर नेताओं द्वारा इस बात की जानकारी थर्मल पावर प्रबंधन के बड़े अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल प्रबंधन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मंजदूरों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


टैग्स