ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

' के के पाठक जी देख लीजिए ....,' गवर्मेंट टीचर ने महिला को बुरी तरह पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

MUZAFFARPUR : शिक्षक को समाज का आदर्श माना जाता है। शिक्षक ही सही और गलत का फर्क समझाते हैं। लेकिन जब एक शिक्षक ही गलत काम करने पर उतारू हो जाए तो फिर बात कुछ अलग हो जाती है। इसी क

' के के पाठक जी देख लीजिए ....,' गवर्मेंट टीचर ने महिला को बुरी तरह पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : शिक्षक को समाज का आदर्श माना जाता है। शिक्षक ही सही और गलत का फर्क समझाते हैं। लेकिन जब एक शिक्षक ही गलत काम करने पर उतारू हो जाए तो फिर बात कुछ अलग हो जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर ज़िले के फकुली ओपी क्षेत्र के रजला पंचायत में मुखिया पति द्वारा महिला के साथ मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 


वहीं, इस घटना को लेकर महिला वीणा देवी ने बताई की रजला शिव पोखर पर चारो साइड सीढ़ी बनी हुई है। मुखिया पति द्वारा सिर्फ एक साईड के सीढ़ी को साफ करवा कर पेंट कर के घर जा रहे थे तो ने कहा कि हमने आपको वोट दिया है तो पश्चिम साइड का सीढ़ी पैंट करवा दीजिए तभी मुखिया पति विनय पासवान जो सरकारी शिक्षक ही है वो आग बबूला होकर गाली गलौज करते हुए हम पर हमला कर दिए। अब इसी हमला का विडियो वायरल हो रहा है। 


वहीं, मुखिया पति सह शिक्षक विनय पासवान ने कहा सीढ़ी घाट निरीक्षण करने गए थे। जहां पर हमारे पिताजी से उलझ गए और मारपीट में उनका सर फट गया। जिसके कारण धक्का मुक्की और गाली गलौज हुई।


उधर, इस पूरे मामले पर फकुली ओपी प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से झड़प हुई है। जिसमें एक व्यक्ति का सर फूटा है और मुखिया पति द्वारा महिला के साथ धक्का मुक्की किया गया है। दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।