ब्रेकिंग
निशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टपटना में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, 55 लाख के सोने के मुकुट से सजे गणपति, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उतारी आरतीखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

अच्छा खाना नहीं बनने पर शराबी पति को आया गुस्सा, बेलन से पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

Bihar Crime News: शराबी पति ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात...

अच्छा खाना नहीं बनने पर शराबी पति को आया गुस्सा, बेलन से पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर-93 इलाके में एक शराबी पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि खाना अच्छा नहीं बनने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.


मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम साहिब साहनी बताया जा रहा है. यह परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर-मीनापुर गांव का रहने वाला था और गुरुग्राम में मजदूरी कर अपना जीवन चला रहा था.


जानकारी के अनुसार, साहिब साहनी गुरुग्राम के सेक्टर-93 में एक निर्माणाधीन साइट के पास झुग्गी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था. वह कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करता था. परिवार में पति-पत्नी के अलावा छह बच्चे भी थे.


बताया जा रहा है कि रविवार रात आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा. इसके बाद वह खाना खाने बैठा. खाना पसंद नहीं आने पर उसने अपनी पत्नी मीना देवी से विवाद शुरू कर दिया. धीरे-धीरे कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया.


आरोप है कि गुस्से में आकर साहिब साहनी ने घर में रखे सामान से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति वहीं मौजूद था.


सोमवार सुबह जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को शराब पीने की आदत थी और इसी वजह से घर में अक्सर विवाद होता था. हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके.


इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है. मृतका के छह बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है. बच्चों में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं. सबसे बड़ा बेटा करीब 15 साल का है, जबकि सबसे छोटा बच्चा अभी सिर्फ तीन साल का है.


मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्हें अब तक इस बात का अंदाजा नहीं है कि उनकी मां हमेशा के लिए उनसे दूर हो चुकी हैं.


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.