ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दूसरी लड़की से प्रेमी की शादी तय होने पर थाने पहुंच गई गर्लफ्रेंड, पुलिस ने करा दिए सात फेरे

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। दरअसल बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की से शादी तय होने के बाद लड़की अपनी गुहार लेकर मीनापुर थाने की पुलिस के पास

दूसरी लड़की से प्रेमी की शादी तय होने पर थाने पहुंच गई गर्लफ्रेंड, पुलिस ने करा दिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करा दी। दरअसल बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की से शादी तय होने के बाद लड़की अपनी गुहार लेकर मीनापुर थाने की पुलिस के पास पहुंची थी। युवती की गुहार सुनने के बाद थानेदार ने दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद थाने में ही सात फेरे करा दिए। पुलिसकर्मियों और दोनों परिवार के लोगों की मौजूदगी में थाने में ही शादी की सारी रस्में निभाई गईं। सात जन्मों के बंधन में बंधने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर खुशी-खुशी अपने घर चला गया।


बताया जा रहा है कि मीनापुर के नेउरा गांव के रहने वाले राजेश और किरण के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों जब परिजनों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा तो परिजनों ने इस रिश्ते से मना कर दिया। इसी बीच अविनाश के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और फिक्स कर दी। शादी की तारिख भी तय हो गई। जैसे ही इस बात की जानकारी किरण को हुई, वह अपनी शिकायत लेकर मीनापुर थाने पहुंच गई। 


किरण की गुहार को सुनने के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अविनाश और किरण के घरवालों को थाने बुलाया। थानेदार द्वारा समझाने के बावजूद दोनों परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में किरण और अविनाश के घर वाले इस शादी के लिए तैयार हो गए। फिर क्या था थाने के जवान इस शादी की तैयारी में जुट गए। थाने में ही पंडित को बुलाकार दोनों प्रेमी युगल के साथ फेरे करा दिए गए। शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल की खुशी का ठिकाना नहीं था।

टैग्स