ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

डॉक्टर की लापरवाही से AES पीड़ित बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने थमाया नोटिस

MUZAFFARPUR : एसकेएमसीएच में एईएस से बच्ची की मौत पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। डॉक्ट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUZAFFARPUR : एसकेएमसीएच में एईएस से बच्ची की मौत पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है।


एसकेएमसीएच में 13 मई की देर रात एईएस से औराई की चांदनी कुमारी की मौत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रून्नीसैदपुर सीएचसी  के डॉ अनिल कुमार सिंह से शो कॉज किया है। जांच में यह पाया गया है कि चांदनी का इलाज रून्नीसैदपुर सीएचसी में एईएस प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं किया गया है। इससे बच्ची की मौत हुई थी।


प्रधान सचिव ने शो कॉज में पूछा है कि क्यों नहीं संविदा रद्द कर उनके इस अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए बिहार मेडिकल रजिस्ट्रेशन काउंसिल से उनके निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा की जाए।


बता दे कि 11 मई की शाम चांदनी को गंभीर हालत में सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। प्रोटोकॉल के मुताबिक रोगी को तत्काल 10% डेक्सट्रोज की खुराक दी जानी चाहिए थी। लेकिन डॉ अनिल कुमार सिंह ने केवल सेफट्रीयाजोन 500 मिलीग्राम आइवी दवा देकर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।