ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

दो दिन से गायब युवती का शव बरामद,नौकरी के नाम पर हुई थी लाखों की ठगी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवती की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गां

दो दिन से गायब युवती का शव बरामद,नौकरी के नाम पर हुई थी लाखों की ठगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां युवती की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यह युवती बुधवार शाम से गायब थी और अब आज इसका शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद परिजनों का मातम कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जिला में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर खेत में फेंक दिया गया है। यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। यह युवती बुधवार शाम से गायब थी। वह इसी साल ग्रेजुएशन पास की थी। परिजनों का कहना है कि युवती पढ़ने में काफी तेज थी। उसके शरीर के कई जगहों पर जख्म के भी निशान थे। 


वहीं, परिजनों द्वारा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुराचार किया गया है उसके बाद हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी भी हुई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पैसा  युवती के रिश्ते के भाई ने नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपया लिया था। जब युवती ने पैसे वापस करने को बोली तो वह आक्रोशित हो गया।अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में कथित भाई ने युवती की हत्या कर दी है। 


वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त किया है। परिजनों का कहना है कि बथान से कुछ हीं दूरी पर जय कुमार सिंह का खेत है, जहां बैगन की खेती की गई है। बारिश होने के बाद किसान के पुत्र अमरजीत कुमार खाद छिड़क रहा था उसी दौरान शव पर उसकी नजर पड़ी। जब वह चिल्लाया तो उसकी आवाज सुनकर परिजन खेत की तरफ दौड़े, जहां शव की पहचान की गई। 


गौरतलब हो कि युवती का मोबाइल साइलेंट मोड में था। परिजनों ने बताया कि युवती पढ़ाई के साथ साथ कृषि कार्य में भी पिता का हाथ बंटाती थी। बुधवार शाम को करीब छह बजे युवती भैंस का दूध निकालकर मां को दी। उसके बाद मां दूध सेंटर चली गई जिसके बाद युवती बथान से ही गायब हो गई। इसके बाद अब युवती का शव बरामद किया गया है।