ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

डीजीपी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रही बिहार पुलिस, महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर लौटी

MUZAFARPUR: बिहार पुलिस की लापरवाही की खबर सामने आई है जहां राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बुधनगर गांव में एक महिला ने पुलिस को घरेलू हिंसा की सूचना दी, जि

डीजीपी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रही बिहार पुलिस, महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर लौटी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

MUZAFARPUR: बिहार पुलिस की लापरवाही की खबर सामने आई है जहां राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बुधनगर गांव में एक महिला ने पुलिस को घरेलू हिंसा की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची भी लेकिन पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर वापस चली गई। पुलिस ने ना तो बेहोश महिला को हॉस्पिटल ले गई ना ही किसी एंबुलेंस को बुलाई और ना ही महिला के पति के खिलाफ कोई कार्रवाई की। 


दरअसल, पीड़त महिला रामायणी देवी हैं। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, उसके पति सोनू कुमार उसके साथ मार-पीट करी। पीड़िता को बहुत पीटा साथ ही गला दबा कर उसे मारने की भी कोशिश की महिला ने जैसे-तैसे खुद को बचा कर अपने घर के शौचालय में घुसी जिसके बाद पुलिस को फोन कर के अपने साथ घटित घटना की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस को देख महिला का पति घर छोड़कर भाग गया। वहीं पीड़िता ने आगे बताया कि, पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर वापस चली गई। ना तो पुलिस उसे अस्पताल ले गई ना ही एंबुलेंस को बुलाई। जब पीड़ित महिला को होश आया तो उसने खुद फोन कर एंबुलेंस को बुलाई और इलाज के लिए सीएचसी गई। 


वहीं पीड़िता ने आगे बताया कि, वह बिहार के सुपौल जिले की रहने वाली है, उसकी शादी आठ साल पहले सोनू के साथ हुई थी। सोनू को नशे की लत है, वह नशे करने के लिए उससे पैसे मंगता है पैसे ना मिलने पर उसको पीटता है। पीड़ित महिला छह महीने पहले ही अपने पति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, इस बार भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की उलटा उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर चली गई।