ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: बालू माफिया से दोस्ती पड़ी भारी! बिहार के लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आदेश पर बड़ा एक्शन

Bihar News: बालू माफिया से सांठगांठ के आरोप में मुजफ्फरपुर एसएसपी ने करजा थानेदार को सस्पेंड कर दिया है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आदेश पर थानेदार के खिलाफ यह सख्त एक्शन हुआ है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में तैनात थानेदार पर गाज गिरी है। कार्य में लापरवाही के आरोप को सही पाए जाने के बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। थानेदार को सस्पेंड किए जाने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मुजफ्फरपुर में करजा थाने के एसएचओ बीरबल कुशवाहा को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के आरोप में खनन विभाग के द्वारा पकड़े गए वाहन पर 15 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था। बालू माफिया से सांठगांठ कर उसे बचाने की कोशिश थानेदार के द्वारा की जा रही थी। 


मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से इसकी शिकायत की थी। लोगों ने कहा था कि थानेदार की कार्यशैली ठीक नहीं है और वह खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मुजफ्फरपुर के SSP सुशील कुमार को जांच कर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया था।


एसएसपी ने थानेदार पर लगे आरोपों की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में थानेदार को दोषी बताए जाने के बाद मुजफ्फरपुर के SSP सुशील कुमार ने बालू माफिया से सांठगांठ और कार्य में लापरवाही बरतने पर करजा थानेदार बीरबल कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी के इस एक्शन के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता