ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बिहार के एक और पुल पर खतरा! भारी वाहनों की एंट्री हुई बंद, सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग का काम शुरू

Road Safety Bihar: मुजफ्फरपुर के दादर पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। पुल निर्माण निगम ने बैरिकेडिंग शुरू कर वैकल्पिक मार्ग तय किया है और मरम्मत की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

Road Safety Bihar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Safety Bihar: मुजफ्फरपुर के दादर पुल से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए पुल निर्माण निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी से स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को पुल के दोनों छोर पर लोहे के खंभे लगाए गए। अब इन खंभों पर लोहे के पाइप लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जाएगी। 


पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया गया है। इसके तहत चांदनी चौक से बैरिया जीरोमाइल होते हुए दादर पुल की ओर जाने वाले वाहन अब चांदनी चौक के नीचे से एनएच होकर आगे बढ़ेंगे। बैरिकेडिंग पूरी होने के बाद बसों के आवागमन पर भी रोक लग जाएगी। दरभंगा की ओर से आने वाले भारी वाहन फोरलेन होते हुए मोतिहारी एनएच की ओर जा सकेंगे।


अधिकारियों के अनुसार, अभी पुल के मरम्मत कार्य की स्वीकृति मुख्यालय से नहीं मिली है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जॉइंट एक्सपेंशन, बैरिंग, ग्राउंड लेवल और ऊपरी सतह की मरम्मत की जाएगी। साथ ही पुल निर्माण निगम की टीम अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण कर रही है।


दादर पुल से प्रतिदिन दो हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। यह पुल करीब चार दशक पुराना है और पिछले दस वर्षों में बढ़ते ट्रैफिक लोड के कारण अत्यधिक जर्जर हो चुका है। कई जगह दरारें, सरिया का बाहर आना और प्लास्टर उखड़ने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इसकी मरम्मत कार्बन फाइबर और एपॉक्सी तकनीक से की जाएगी, जिससे पुल की आयु बढ़ाई जा सके।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता