ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CO का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, विधायक ने DM को लेटर लिख कार्रवाई की मांग

MUZAFFARPUR : बिहार में आए दिन अधिकारियों के नए कारनामों का खुलासा होता रहता है। इस बार जिस अधिकारियों के काले कारनामों का खुलासा हुआ है वो मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड के सीओ

CO का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, विधायक ने DM को लेटर लिख कार्रवाई की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में आए दिन अधिकारियों के नए कारनामों का खुलासा होता रहता है। इस बार जिस अधिकारियों के काले कारनामों का खुलासा हुआ है वो मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड के सीओ ( अंचलाधिकारी ) नारायण बैठा हैं। इनके ऊपर जमीन के दाखिल-खारिज के बदले 1,900 रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप है।


दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल विडिओ में एक शक्स जमीन के विवादित होने के कारण पैसा देने की बात कह रहे हैं। बातचीत के दौरान ही वह एक व्यक्ति को बुलवाते हैं और उसी को पैसा देने के लिए कहते हैं। इसके बाद वीडियो में व्यक्ति उस शक्श के हाथ में 1,900 रुपये देते हुए दिखाई देता है। यह शक्स जो दिख रहा है वह मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड के सीओ ( अंचलाधिकारी ) नारायण बैठा बताए  जा रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो तेजी से वायरल है। लेकिन, इस वायरल वीडियो की सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।  वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक ने डीएम से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।


वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक अशोक कुमार सिंह ने डीएम से मिलकर सीओ के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।  वह इससे पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष अंचलाधिकारी के भ्रष्टाचार का मामला उठा चुके हैं, जिसपर जांच टीम गठित की गई है। वहीं अब यह मामला सामने आने के बाद जब सीओ नारायण बैठा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने नो कमेंट कहकर मोबाइल कॉल डिसकनेक्ट कर दिया।