ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CM नीतीश का सपना हुआ पूरा, मुजफ्फरपुर में बना देश का पहला सौ बेड का पीकू अस्पताल

MUZAFFARPUR : एसकेएमसीएच को देश की सबसे बड़ी पीकू वार्ड का तोहफा मिला है. आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 72 करोड़ की लागत से बना देश का पहला एक सौ बेड के पीकू (शिशु गहन चिकित्सा यू

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : एसकेएमसीएच को देश की सबसे बड़ी पीकू वार्ड का तोहफा मिला है. आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 72 करोड़ की लागत से बना देश का पहला एक सौ बेड के पीकू (शिशु गहन चिकित्सा यूनिट) और 60 बेड का इंसेफ्लाइटिस वार्ड का उद्घाटन  किया. 

सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीकू वार्ड का उद्घाटन किया. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए. 

नवनिर्मित अस्पताल में कुल 102 बेड बनाये गए हैं, जिसमें गंभीर मरीजों के लिए 10 ट्राइएज बेड, 90 पीकू बेड एवं दो आइसोलेशन बेड शामिल हैं. पीकू के सभी बेड पर पाइपलाईन के माध्यम से आक्सीजन की व्यवस्था की गई है.पीकू अस्पताल में मरीजों का इलाज आधुनिक तरीके से हो इसके लिए 20 वेंटिलेटर, 102 कार्डियक मानिटर, 21 रेडियंट वार्मर, 90 सीरिंज पम्प, 51 नेवोलाईजर, 02 डिफिब्रीलेटर, 102 इन्फ्यूजन पम्प, 21 पोर्टेबल सक्शन, 51 पेडिएट्रिक्स लेरिंजोस्कोप, 08 प्रोसड्यूरोलाईट, 34 अम्बू बैग, 15 ब्रेस्ट पम्प, सीबीसी मशीन एवं फुल्ली आटोबायोकेमेस्ट्री एनालाईजर इत्यादि का लगाया गया है. रोगियों के परिजनों के लिए 50 बेड के धर्मशाला का भी प्रावधान लाकर के साथ किया गया है. पीकू के सभी बेड पर कैमरा लगाया गया है, जिससे कि मरीज के परिजन रोगियों को धर्मशाला से लाइव देख सकेंगे.