ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ बिहार में केस दर्ज, कर्नल सोफिया को बताया था पाकिस्तानियों की बहन

Bihar News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाप बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है. विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताया था.

Bihar News
मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तानियों की बहन बताने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। विजय शाह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने मुकदमें को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि भी निर्धारित कर दी है। इस मामले पर 26 मई को सुनवाई होगी।


दरअसल, कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया विवादित बयान अब उनके लिए कानूनी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में विजय शाह के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।


शिकायतकर्ता मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोजाहिद ताहिर उर्फ एम. राजू नैय्यर हैं। उन्होंने सीजेएम (पूर्वी) की अदालत में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अदालत ने परिवाद को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 26 मई तय की है।


राजू नैय्यर की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग लगातार सांप्रदायिक और महिला विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले एक शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी और विदेश सचिव की बेटी को निशाना बनाया गया और अब कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकियों की बहन' कहकर अपमानित किया गया है।


उनका कहना है कि कर्नल सोफिया ने देश का गौरव बढ़ाया है और ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। ऐसे में उनका अपमान देशभक्तों का अपमान है और यह राष्ट्रीय शर्म की बात है। राजू नैय्यर ने अदालत से विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में भी विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता